यूपी डेस्कः उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां, ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध गौरक्षक चंद्रशेखर, जिन्हें लोग “फरसा वाले बाबा” की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में गहरा दुख और गुस्सा दोनों देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बाबा सुबह तड़के करीब 4 बजे गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे। वह अपनी बाइक से उनका पीछा कर रहे थे। इसी दौरान तस्करों ने अपनी गाड़ी से उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बहुत ही दर्दनाक तरीके से अंजाम दी गई।
आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस टीम
यह पूरी घटना कोसी कलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नवीपुर गांव की बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में डर और आक्रोश का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
#WATCH | Uttar Pradesh: A scuffle broke out between Police and locals in Mathura’s Kosi area, as people blocked the road and protested against the death of a ‘Gau Rakshak’ who was allegedly run over by cattle smugglers. pic.twitter.com/EMXoseyLU5
— ANI (@ANI) March 21, 2026
हाईवे जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
इस घटना से नाराज गौरक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ।
संत समाज में रोष
फरसा वाले बाबा की मौत से संत समाज में भी काफी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि ब्रज जैसे धार्मिक क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बहुत चिंताजनक हैं और प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।
हाल ही में हुई थी एक और घटना
मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में हाल के दिनों में साधु-संतों के खिलाफ अपराध बढ़ते दिख रहे हैं। कुछ समय पहले बरसाना में राधा बल्लभ मंदिर के पुजारी मोहन दास उर्फ गूंगा बाबा पर भी हमला हुआ था। हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई।
कैसे चला था उस घटना का पता?
लोगों ने पुजारी को घायल हालत में देखा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इस घटना के बाद मंदिर और आसपास के इलाके में शोक का माहौल बन गया था।
लोगों में बढ़ रहा गुस्सा
मथुरा-वृंदावन जैसे धार्मिक क्षेत्रों में साधु-संतों की लगातार हो रही हत्याओं से आम जनता में काफी नाराजगी है। लोग पुलिस और प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि आखिर इन घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
अब क्या आगे?
फिलहाल पुलिस जांच कर रही है, लेकिन लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़कर सख्त सजा दी जाएगी। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए भी ठोस कदम उठाए जाने की मांग की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...