Recruitment in UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
जो उम्मीदवार पुलिस विभाग में तकनीकी पद पर काम करने का सपना देख रहे हैं, वे इस भर्ती के माध्यम से अपना सपना पूरा कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 15 जनवरी 2026 ही है, जबकि शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2026 रखी गई है।
कुल पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 1352 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। श्रेणीवार रिक्तियों का बंटवारा इस प्रकार है-
सामान्य वर्ग (अनारक्षित): 545 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 134 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 364 पद
अनुसूचित जाति (SC): 283 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 26 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि: 16 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जनवरी 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 15 जनवरी 2026
शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि: 18 जनवरी 2026
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर उपलब्ध नोटिस या भर्ती अनुभाग में जाकर कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नए उम्मीदवारों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें। सभी जरूरी जानकारियां और दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार अपने भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें, जो आगे की प्रक्रिया में काम आ सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...