चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस में 15 अप्रैल से शुरू होगी। इस भर्ती में कॉन्स्टेबल के 5500 पद भरे जाएंगे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने शनिवार को इसका शेड्यूल जारी कर दिया।
अभी 15 अप्रैल से शारीरिक माप परीक्षण शुरू करने की सूचना दी। प्रवेश पत्र जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने भी फेसबुक और एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है। पीएमटी के बाद शारीरिक जांच परीक्षण (पीएसटी) किए जाएंगे। पीएमटी के लिए आयोग की ओर से पहले ही खेल निदेशक को पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल हाल को आरक्षित करने का अनुरोध किया जा चुका है। खेल विभाग से कोच भी मांगे गए हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खेल विभाग की ओर से पीएमटी के लिए कितने कोच उपलब्ध कराए जाएंगे। तैयारियों को लेकर एचएसएससी चेयरमैन ने खेल विभाग के संयुक्त निदेशक अश्विनी मलिक के साथ बैठक भी की है, जिसमें स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा हुई। एचएसएससी की टीम ने खेल स्टेडियम में जाकर भी तैयारियों का जायजा लिया है।
इसके लिए सीना और कद मापने की मशीनों के लिए अलग-अलग कंपनियों से टाईअप किया जाएगा। जल्द ही मशीनें आयोग के पास पहुंच सकती हैं। भर्ती में करीब दो लाख 70 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। ऐसे में लगातार कई दिन तक पीएमटी की प्रक्रिया चलेगी।
Also Read : बड़ा फैसला : हरियाणा में अब 24 घंटे खुलेंगी मंडियां
Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू
Also Read : मौसम ले रहा करवट, बरतें सावधानी