Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अकाल तख्त के जत्थेदार को हटाना सिखों के लिए काला दिन : ज्ञानी हरप्रीत सिंह  

March 8, 2025

अकाल तख्त के जत्थेदार को हटाना सिखों के लिए काला दिन : ज्ञानी हरप्रीत सिंह  
Removal of Akal Takht Jathedar : अकाल तख्त के पूर्व कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी  हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को की गई अकाल तख्त और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदारों की बर्खास्तगी की कड़ी निंदा की और इसे सिख समुदाय के लिए काला दिन बताया।
ज्ञानी हरप्रीत सिंह का समर्थन करते हुए कई नेताओं ने अकाल तख्त के जत्थेदार की बर्खास्तगी की आलोचना की। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  (SGPC) ने शुक्रवार को ज्ञनी रघबीर सिंह को अकाल तख्त के जत्थेदार के पद से हटा दिया और कहा कि बढ़ती चुनौतियों के मद्देनजर उनके नेतृत्व को पंथ (सिख समुदाय) का मार्गदर्शन करने में अपर्याप्त माना गया है।
SGPC ने कुलदीप सिंह गड़गज को अकाल तख्त का कार्यवाहक जत्थेदार नियुक्त किया है। उन्हें तख्त केसगढ़ साहिब का जत्थेदार भी नियुक्त किया गया है।ज्ञानी रघबीर सिंह स्वर्ण मंदिर के मुख्य ग्रंथी का कार्यभार संभालते रहेंगे। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा, ‘‘सिख समुदाय, पंथिक संस्थाओं और सभी के लिए आज का दिन काला दिन है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें