Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttarkashi: उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी…पाइप से पहुंचाया जा रहा खाना और ऑक्सीजन

November 13, 2023

Uttarkashi: उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी…पाइप से पहुंचाया जा रहा खाना और ऑक्सीजन

नेशनल डेस्क: उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन के बाद 36 मजदूरों के फंस जाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेस्क्यू ऑप्रेशन पर खुद नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरकाशी में सिलवयारा डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग के एक हिस्से के टूटने की खबर मिली है।

 

सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF, NDRF एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इस विषय में जिलाधिकारी से बात कर रेस्क्यू मिशन को तेज करने का निर्देश दिया है। स्वयं भी रेस्क्यू ऑप्रेशन की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। सुरंग में फंसे सभी कर्मचारियों के सकुशल बाहर निकलने की कामना करता हूं।

 

24 घंटे से ज्यादा समय से टनल में फंसे मजदूर

टनल हादसे को 24 घंटों से ज्यादा हो चुका है। सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मलवा हटाने का कार्य निरंतर जारी है। टनल में पानी की आपूर्ति के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। इसी पाइपलाइन के जरिए रात में कंप्रेसर के जरिए दबाव बनाकर टनल में फंसे मजदूरों तक चने के पैकेट भेजे गए हैं।

 

टनल में जिन राज्यों के मजदूर फंसे हैं उनमें बिहार के 4, उत्तराखंड के 2, बंगाल के 3, यूपी के 8, उड़ीसा के 5, झारखंड के 15, असम के 2 और हिमाचल प्रदेश का एक श्रमिक शामिल हैं। सिलक्यारा कंट्रोल रूम द्वारा बताया गया वॉकी-टॉकी के थ्रू टनल में फंसे लोगों से संपर्क हुआ हैं और सभी अंदर सकुशल हैं। फंसे हुए लोगों द्वारा खाने की मांग की गई जिन्हें पाइप के थ्रू खाना भिजवाया जा रहा है। यह जानकारी आधिकारिक है जो डिजास्टर मैनेजमेंट द्वारा जारी की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें