Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Road Accident : तेज रफ्तार का कहर…घर के बाहर रंगोली बना रही 2 लड़कियों को कार ने कुचला, 1 की हालत गंभीर

October 29, 2024

Road Accident : तेज रफ्तार का कहर…घर के बाहर रंगोली बना रही 2 लड़कियों को कार ने कुचला, 1 की हालत गंभीर

इंदौर : शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कार कहर देखने को मिला है। जहां अपने घरों के बाहर रंगोली बना रही दो लड़कियों को तेज रफ्तार कार ने बुरी तरह रौंद दिया। जिसमे से एक की हालत गंभीर है। आरोप में एक नौसिखिये चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीना ने बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहे एक व्यक्ति ने प्रियांशी प्रजापत (21) और नव्या प्रजापत (14) को सोमवार शाम रौंद दिया, जब वे अपने घरों के बाहर रंगोली बना रही थीं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कार से उतरकर भागे चालक को बेटमा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है और कार जब्त किए जाने के बाद उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मीना ने बताया, ‘‘नौसिखिए कार चालक ने अपनी उम्र 17 साल बताई है। हम उसकी उम्र की पुष्टि के लिए जांच कर रहे हैं। वह अपने एक परिचित की कार चला रहा था। डीसीपी ने बताया कि कार से रौंदे जाने के कारण बुरी तरह घायल लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें में से एक की हालत गंभीर है। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना की सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांचकर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें