Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Alwar-Jaipur Highway पर पलटी रोडवेज बस, सवार थे 50 यात्री, मची चीख-पुकार

May 31, 2026

Alwar-Jaipur Highway पर पलटी रोडवेज बस, सवार थे 50 यात्री, मची चीख-पुकार

नेशनल डेस्क: राजस्थान के अलवर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मत्स्य नगर डिपो की राजस्थान रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिनमें छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रोडवेज की बस अलवर से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। जब बस धर्मपुरा गांव के पास नटनी का बारा क्षेत्र में पहुंची, तभी चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। देखते ही देखते बस सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price : क्या आज फिर देशभर में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें अपने शहर का ताजा रेट

इस दुर्घटना में चालक रामू योगी समेत राकेश, मुकेश मीणा, संतोष पांडे, बद्री प्रसाद और सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पहले अकबरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अलवर रेफर कर दिया गया। इसके अलावा कई अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किए गए। 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात व्यवस्था भी बहाल कराई।

बस में मौजूद यात्रियों के अनुसार, वाहन सामान्य गति से चल रहा था। अचानक किसी कारण से चालक का नियंत्रण बस पर नहीं रहा और बस सड़क से नीचे उतरक लट गई। हादसे में कई लोगों के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, ममता बनर्जी ने सुरक्षा और इलाज व्यवस्था को लेकर BJP पर लगाए गंभीर आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पास के रूपारेल नदी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों ने बस पलटने की घटना देखी और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीण भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। उनकी तत्परता के कारण राहत कार्य तेजी से पूरा किया जा सका।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि बस चालक का नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ, लेकिन वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें