Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक में विवाद के चलते युवक की मौत, दोस्तों ने गुस्से में किया हमला, नाई की दुकान के औजारों से उतारा मौत के घाट

August 9, 2024

रोहतक में विवाद के चलते युवक की मौत, दोस्तों ने गुस्से में किया हमला, नाई की दुकान के औजारों से उतारा मौत के घाट

हरियाणा के रोहतक में विवाद के चलते युवक की हत्या कर दी गई। वहीं 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। नाई की दुकान पर हुए 2 पक्षों के झगड़े में कुल तीन लोग घायल हुए थे। जिन्हे बाद में अस्पताल ले जाया गया। जहां 2 उपचाराधीन है, जबकि एक को मृत घोषित कर दिया गया है।

घटना रोहतक के सुनारिया कलां गांव की है। इसी गांव में स्थित नाई की दुकान पर मौजूद कुछ लोगों में विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा की दुकान में मौजूद बालों को काटने के प्रयोग में लिए जाने वाले तेज धार औजारों से उन्होंने एक–दूसरे पर हमला करना प्रारंभ कर दिया।

मृतक की पहचान सुनारिया कलां गांव निवासी परमजीत के रूप में हुई है। वहीं अन्य दो की पहचान सुनील और अजीत के रूप में हुई है। सभी एक ही गांव के रहने वाले है। सुनील की नई की दुकान है। जिस पर वह शुक्रवार को मौजूद था। उसी समय वहां परमजीत भी आ गया। परमजीत और सुनील बात–चीत कर रहे थे।

तभी वहां दोनो का दोस्त अजीत भी आ पहुंचा। दुकान में मौजूद अजीत और बाकी दोनो के मध्य किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई। देखते ही देखते तीनों में विवाद ज्यादा बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा की तीनों ने दुकान में रखे हथियार उठा कर एक–दूसरे पर हमला बोल दिया।

हमले में तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गाय। जिसके बाद तीनों को रोहतक पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती करवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच कर परमजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दोनो उपचाराधीन है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों का बयान लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जगह का भी जायजा लिया है। घायलों के ठीक होने के बाद आगामी कार्यवाही को अंजाम दिया जायेगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों। को सौंप दिया जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें