Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

RPF टीम ने पंजाब मेल में 29 लाख, 50 हजार के चांदी के आभूषण और नगदी की बरामद

September 18, 2024

RPF टीम ने पंजाब मेल में 29 लाख, 50 हजार के चांदी के आभूषण और नगदी की बरामद

नई दिल्ली: रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट टीम के द्वारा रेल गाड़ियों में अवैध शराब, कीमती वस्तुएं, नकदी व नशीले पदार्थों की धरपकड़ हेतु ट्रेन नंबर 12137 पंजाब मेल को जाखल रेलवे स्टेशन पर चैक किया गया । चेकिंग के दौरान गाड़ी के कोच नंबर एस-3 मे यात्रा कर रहे दो यात्रियों के हावभाव देख कर शक होने पर साथ लिए लगेज को चेक कराने हेतु कहा तो उक्त व्यक्ति ने रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारीगणों से अभद्र व्यवहार करते हुये चेकिंग कराने से मना करने लगे व धमकी भरे शब्द प्रयोग करने लगे।

उप. निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अपना परिचय देकर उक्त दोनों व्यक्तियों को रेलगाड़ी से उतार कर उनके द्वारा लिए हुये बैग को चेक किया तो उनके बैग में सफेद धातु के आभूषण मिले व 51,700 रुपए नकद बरामद हुए। पूछने पर उक्त यात्रियों ने अपना नाम लखविंदर सिंह व मनदीप सिंह बुधलाडा मानसा पंजाब के निवासी बताया।

बरामद आभूषणों के बाबत पूछने पर उन्होंने बताया कि उनकी करवाल ज्वेलेर्स, लुधियाना रोड, मानसा में दुकान है और बरामद आभूषण चांदनी चौक दिल्ली से खरीद कर अपनी दुकान मानसा लेकर जा रहे थे और इन आभूषणों को दिखने से बचाने के लिए ही आनाकानी कर रहे थे। रेलवे सुरक्षा बल की टीम के कार्य में बाधा डालने व न्यूसेंस करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 145-बी व 146 के तहत यात्रियों को गिरफ्तार किया व नकद कैश बरामद एवं आभूषणों को मौके पर ही वजन करके सील सर्व मोहर कर कब्जा रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा कब्जे में ले लिया गया।

सफेद धातु के आभूषणो (चांदी) का वजन 30 किलो 100 ग्राम जिसकी कीमत अठाईस लाख, पचास हजार रुपए के लगभग है। आरोपियों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, जाखल के द्वारा मुकदमा U/S 145-बी, 146 रेलवे एक्ट दिनाँक 14.09.2024 कायम किया गया है। मामले की अग्रिम जांच रेलवे सुरक्षा बल टीम के द्वारा की जा रही है। उपरोक्त मामले में जी0एस0टी0 व आयकर विभाग जिला फतेहाबाद द्वारा भी दोनों अभियुक्तों के बयान दर्ज किये गए व अंग्रिम कार्यवाही जी0एस0टी0 व आयकर विभाग द्वारा भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें