खेल डेस्क: आईपीएल 2026 में आज एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगे। इसी बीच राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है और बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। इस मैच में सभी की नजरें अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी। यह मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। RCB की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं, जबकि राजस्थान टीम की कमान रियान पराग के हाथों में है।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, ”हम पहले गेंदबाज़ी कर रहे हैं। यह एक सूखी विकेट मानी जा रही है। बारिश की वजह से इसमें थोड़ी नमी है, इसलिए हम इसका फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। तुषार को आराम दिया गया है और उनकी जगह बृजेश टीम में आए हैं।”

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, ”यह हमारा पहला ‘अवे’ गेम है। (दर्शक RCB के लिए चीयर कर रहे हैं) आप सभी का धन्यवाद। मुझे लगता है कि आप हमें यह महसूस करा रहे हैं कि यह पहले से ही हमारा ‘होम ग्राउंड’ है। इसलिए हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं। बदकिस्मती से, इस गेम में डफी नहीं खेल रहे हैं। डफी की जगह जोश खेलेंगे। पिछले गेम में डफी ने भी शानदार गेंदबाज़ी की थी। लेकिन हर कोई जानता है कि जोश एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, एक स्पेशलिस्ट हैं। मुझे लगता है कि उनकी मौजूदगी निश्चित रूप से हमें एक अच्छे ‘फ्रेम ऑफ़ माइंड’ में रखेगी।”
राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में है और लगातार तीन मैच जीत चुकी है। यह उनका चौथा मैच होगा और वे अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेंगे। वहीं RCB ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। आज वे भी तीसरी जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाने के इरादे से उतरेंगे।

अगर दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें, तो RCB का पलड़ा भारी रहा है।
RCB ने 17 मैच जीते
राजस्थान ने 14 मैच जीते
बरसापारा स्टेडियम की पिच आज गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है। मैच लो-स्कोरिंग हो सकता है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को फायदा मिलेगा। पिच पिछले कुछ दिनों से ढकी हुई थी, इसलिए नई गेंद स्विंग कर सकती है। मौसम की बात करें तो बारिश की संभावना नहीं है लेकिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: : विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.
मेष: दिन शुभ रहेगा...