Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

RRB JE 2026 Update: बदला परीक्षा का पूरा शेड्यूल, जानें नई तारीख और जरूरी निर्देश

February 11, 2026

RRB JE 2026 Update: बदला परीक्षा का पूरा शेड्यूल, जानें नई तारीख और जरूरी निर्देश

RRB JE 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB JE 2026 की नई परीक्षा तिथियाँ जारी कर दी हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी सूचना पर्ची (Exam City Slip) भी उपलब्ध कराई गई है। जो छात्र इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले हैं, वे अपनी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नई तारीख और परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

परीक्षा कब होगी?

RRB के अनुसार, JE की CBT परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी तैयारी पूरी कर लें और परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।

परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

JE तकनीकी पदों के लिए आयोजित परीक्षा है, इसलिए तैयारी का स्तर अधिक महत्वपूर्ण होता है।
परीक्षा तिथियाँ घोषित हो चुकी हैं, इसलिए अब समय कम बचा है। उम्मीदवारों को नियमित पढ़ाई, टेस्ट अभ्यास और पुराने प्रश्नपत्रों की रिविजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
सिलेबस को एक बार फिर से रिवाइज करना और प्रैक्टिस सेट हल करना फायदेमंद रहेगा।

ये भी पढ़ें : Surya Gochar 2026 : इन 3 राशियों के जीवन में आएगी उथल-पुथल, 1 महीने तक रहें सतर्क

एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

–सबसे पहले अपनी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
–होम पेज पर RRB JE Exam City Information Slip के लिंक पर क्लिक करें।
–लॉगिन पेज पर अपना विवरण भरें।
–Submit पर क्लिक करें।
–आपकी Exam City Slip स्क्रीन पर दिख जाएगी।
–इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

आधार आधारित बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य

RRB ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
इसलिए उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या सत्यापित आधार की प्रिंट कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा।
बिना आधार सत्यापन के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

जो उम्मीदवार अभी तक आधार सत्यापन नहीं करवा पाए हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे rrbapply.gov.in पर जाकर अपना लॉगिन कर यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ये भी देखें : जम्मू-कश्मीर विधानसभा: BJP का वॉकआउट पर रैना की प्रतिक्रिया

पदों में बढ़ोतरी, अधिक उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ

इस भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाकर 2,585 कर दी गई है, जबकि पहले कुल पद 2,569 थे। इस बढ़ोतरी से अधिक उम्मीदवारों को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से RRB चेन्नई और RRB जम्मू-श्रीनगर में पदों की संख्या अधिक बढ़ी है। चेन्नई के लिए 169 पद और जम्मू-श्रीनगर के लिए 95 पद है। पदों की संख्या बढ़ने से छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें