Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ सहयोग करेगा रूस

December 3, 2025

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ सहयोग करेगा रूस

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को कहा कि रूस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद करेगा। पुतिन की 4 दिसंबर से शुरू होने वाली 2 दिवसीय भारत यात्रा से पूर्व पेस्कोव ने वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए एक संवाददाता सम्मेलन में एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘हमारा मानना है कि आतंकवाद का मुकाबला करने का एक मात्रा तरीका अंतर्राष्ट्रीय सहयोग है। दुर्भाग्य से यूरोपीय देशों के साथ इस समय हमारे जिस प्रकार के रिश्ते हैं, वे हमारे लिए उस संभावना को सीमित करते हैं।

भारत के साथ मिलकर हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग जारी रखेंगे।’ उनसे पूछा गया था कि यदि भारत आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ फिर से कोई कार्रवाई करता है तो क्या रूस उसका समर्थन करेगा। रूसी अधिकारी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंकवाद का कोई भी स्वरूप हो, उसका कोई भी स्नेत हो, उनका देश उसकी पुरजोर निंदा करता है।

उन्होंने कहा, ‘हमारे देश ने आतंकवाद का दंश काफी झेला है और हम इसके दर्द को समझते हैं। हमें मालूम है कि भारत ने अनेक बार इस खतरे का सामना किया है।’ अफगानिस्तान के साथ भारत और रूस के संबंधों के बारे पूछे गये सवालों पर उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान एक महत्वपूर्ण देश है। उसके साथ वार्ता जरूरी है। अफगानिस्तान की मौजूदा सरकार के साथ इस क्षेत्र में स्थिति के बारे में चर्चा की जानी चाहिये। हम भारत के रवैये की सराहना करते हैं।

ये भी पढ़ें- Budget Session 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक सर्वेक्षण से पहले राष्ट्र को किया संबोधित, जानें क्या कहा?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें