ममता के शासन में बंगाल की हालत से हूं ‘दुखी’, राज्य में बदलाव ‘अपरिहार्य’ : PM Modi
February 24, 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव की घोषणा से कुछ सप्ताह पहले पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से सार्वजनिक अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वह ममता बनर्जी के मौजूदा शासन में राज्य के विभिन्न वर्गो के नागरिकों की पीड़ा से व्यथित हैं। मोदी ने कहा कि राजनीतिक परिवर्तन ‘अपरिहार्य’ है, लेकिन मतदाताओं द्वारा एक ‘सही निर्णय’ राज्य को देश के बाकी हिस्सों में देखे गए तेज विकास के साथ जोड़ सकता है।
बांग्ला में लिखे एक खुले पत्र में, मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार को कुशासन और तुष्टीकरण की राजनीति से लेकर फर्जी मतदाताओं, रोजगार की कमी और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर निशाना बनाया। पत्र की शुरुआत उन्होंने ‘जय मां काली’ के उद्घोष के साथ की। प्रधानमंत्री ने चुनाव पूर्व किए गए वादों के तहत संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के माध्यम से शरणाíथयों को नागरिकता देने का वादा किया और राज्य की सीमाओं के माध्यम से घुसपैठ रोकने का संकल्प जताया।