Site icon Dainik Savera Times

साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्र सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

Sadhvi Niranjan Jyoti

Sadhvi Niranjan Jyoti

नई दिल्लीः पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने आज आधिकारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया। पद संभालने के बाद उन्होंने देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। काफी समय से यह चर्चा चल रही थी कि उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। पहले उनके नाम की चर्चा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भी हुई थी, लेकिन अंत में पंकज चौधरी को यह जिम्मेदारी दी गई। अब उन्हें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अहम पद मिला है।

कौन हैं साध्वी निरंजन ज्योति?
साध्वी निरंजन ज्योति उत्तर प्रदेश की एक जानी-मानी बीजेपी नेता हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के पटेवरा गांव में हुआ था। वे निषाद समुदाय से आती हैं। उन्होंने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है और जमीनी स्तर से उठकर बड़ा मुकाम हासिल किया है।

सियासी सफर पर एक नजर
साध्वी निरंजन ज्योति ने भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।

केंद्र सरकार में निभाई अहम जिम्मेदारियां
नरेंद्र मोदी सरकार में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया, जैसे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री इन सभी पदों पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों में योगदान दिया।

 

Exit mobile version