Dainik Savera Times

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन: आज लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार, गोरखपुर से शुरू किया कारोबार बन गया सहारा ग्रुप

नेशनल डेस्क: सहारा ग्रुप (Sahara Group) के प्रमुख और बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा (Subrata Roy Sahara) का मंगलवार देर रात निधन हो गया है। सुब्रत रॉयने 75 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर बुधवार (15 नवंबर) को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, यहां उन्हें आखिरी विदाई दी जाएगी। उनके परिवार में पत्नी स्वप्ना रॉय और दो बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय हैं। सहारा इंडिया परिवार ने बयान जारी किया- “सहारा इंडिया परिवार को अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे मैनेजिंग वर्कर और चेयरमैन ‘सहाराश्री’ सुब्रत रॉय सहारा का निधन हो गया है। सहाराश्री जी एक प्रेरणादायक और दूरदर्शी व्यक्तित्व थे. मेटास्टैटिक मैलिंगनैंसी, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारियों के साथ एक लंबी लड़ाई के बाद कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया।

 

स्वास्थ्य में गिरावट के बाद उन्हें 12 नवंबर 2023 को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था। उनकी क्षति पूरे सहारा इंडिया परिवार को गहराई से महसूस होगी. सहाराश्री जी उन सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति, मार्गदर्शक और प्रेरणा के स्रोत थे, जिन्हें उनके साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

 

बिहार में हुआ था जन्म

सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून, 1948 को बिहार के अररिया जिले में हुआ। कोलकाता में शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने गोरखपुर के एक सरकारी कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। सुब्रत रॉय ने अपना पहला कारोबार गोरखपुर से ही शुरू किया। धीरे-धीरे कारवां आगे बढा और सिर्फ 2 हजार रुपए जेब में रखकर 1978 में सहारा की शुरुआत की।

सुब्रतो रॉय सहारा के निधन पर समाजवादी पार्टी और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक जताया है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया कि “सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुखद, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो. भावभीनी श्रद्धांजलि।

ये भी पढ़ें: Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद

Exit mobile version