Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर संजय राउत की प्रतिक्रिया, कहा- अच्छी बात है युवाओं ने एक मुद्दे पर आंदोलन खड़ा किया

June 6, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर संजय राउत की प्रतिक्रिया, कहा- अच्छी बात है युवाओं ने एक मुद्दे पर आंदोलन खड़ा किया

नेशनल डेस्क: कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इसी बीच महाराष्ट्र से शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने अभिजीत दीपके और CJP आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सांसद संजय राउत ने कहा- यह अच्छी बात है कि युवाओं ने एक मुद्दे पर आंदोलन खड़ा किया है। सरकार इस आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। मीडिया पर भी इस आंदोलन को कम दिखाने का दबाव बनाया जा रहा है। अगर जंतर-मंतर का आंदोलन सफल रहा तो सरकार को इसकी गंभीरता समझनी पड़ेगी। सरकार नहीं चाहती कि यह आंदोलन देशभर के युवाओं तक पहुंचे, इसलिए प्रशासनिक और पुलिस तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है।

संजय राउत ने आगे कहा- हजारों युवा सड़कों पर उतर सकते हैं और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सकते हैं। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्री का इस्तीफा नहीं लेते तो स्वच्छ प्रशासन की बात करना उचित नहीं होगा। इसकी जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह की भी है। संजय राउत ने युवाओं से आंदोलन में शामिल होकर लोकतंत्र की रक्षा करने की अपील की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें