Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

संजय सिंह की 27 अक्तूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत…AAP नेता को कोर्ट की नसीहत

October 13, 2023

संजय सिंह की 27 अक्तूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत…AAP नेता को कोर्ट की नसीहत

नेशनल डेस्क: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाले से संबंधित मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह को शुक्रवार को 27 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संजय सिंह की तीन दिन की कस्टडी शपक्रवार को पूरी हो हुई थी जिसके बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया। मामले की सुनवाई जज एम के नागपाल की कोर्ट में की गई।

 

इस दौरान कोर्ट ने संजय सिंह से सवाल किया कि ‘वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पेश होना चाहेंगे या कोर्ट में आना चाहेंगे। इसपर जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि वो कोर्ट में पेश होंगे। वहीं जैसे ही संजय सिंह कोर्ट में पेश हुए तो फिर से मोदी सरकार के खिलाफ बोलने लग गए।

 

इस पर कोर्ट ने फिर से संजय सिंह को नसीहत दी कि चुप रहे, यहां बयानबाजी न करें। वहीं संजय सिंह की दवाइयों को लेकर एक अलग से एप्लिकेशन फाइल की गई, जिसमें शुगर पेशेंट होने की वजह से अलग से दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई, जिसपर कोर्ट ने सहमति जताते हुए दवाएं और मेडिकल इक्विपमेंट(शुगर पैच) उपलब्ध कराए जाने को कहा।

 

बता दें कि दिल्ली की शराब नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीते बुधवार को सिंह को हिरासत में ले लिया था और वह मनीष सिसोदिया के बाद गिरफ्तार किए गए आप के दूसरे बड़े नेता हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें