Sapna Chaudhary NEW ALBUM : हरियाणवी डांसर और अभिनेत्री Sapna Choudhary एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा में आने का कारण कोई विवाद नहीं, बल्कि उसका नया गीत ‘मटक मटक के’ का रिलीज होना है।
गीत सोशल मीडिया पर वायरल
यहां ये भी उल्लेखनीय है कि सपना चौधरी अक्सर में चर्चा में रहती है। चर्चा में रहने का कारण एलबम भी हो सकती है और पारिवारिक विवाद भी। जैसा कि सभी को विदित ही है कि हाल ही में उसने अपने पति Veer Sahu पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाकर सभी को चौंका दिया था। निजी जिंदगी में चल रहे विवादों के बीच भी सपना ने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स से समझौता नहीं किया है। उनका नया गाना ‘मटक मटक के’ रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे भरपूर प्यार दे रहे हैं। सपना के डांस मूव्स और देसी अंदाज ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है।
देसी ठुमकों से मचाया बवाल

हरियाणवी एक्ट्रेस सपना चौधरी अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया था। पर्सनल लाइफ में इतना कुछ होने के बाद भी सपना अपने प्रोफेशनल काम को पूरी तवज्जो दे रही हैं। उनका गाना ‘मटक मटक के’ रिलीज हुआ है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। सोनोटेक म्यूजिक का न्यू सॉन्ग ‘मटक मटक के’ आते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा का विषय बन गया। गाने में हरियाणा की डांस क्वीन सपना चौधरी अपने शानदार अंदाज और जबरदस्त एक्सप्रेशंस से फैंस का दिल जीतती नजर आ रही हैं।
फुल ऑन देसी वाइब वाला डांस
इस ट्रैक को रुचिका जांगिड़ ने अपनी दमदार आवाज दी हैं। वहीं सपना की स्क्रीन प्रेजेंस और उनके दमदार डांस मूव्स वीडियो में अलग ही चार चांद लगा रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस लहंगा-चोली और सलवार सूट पहने दिखाई दे रही हैं। ‘मटक मटक के’ एक फुल ऑन देसी वाइब वाला डांस नंबर है, जिसे खास तौर पर पार्टी और डीजे लवर्स काफी पसंद कर सकते हैं। गाने के बोल राकेश माजरेया ने लिखे हैं। वीडियो की बात करें तो इसकी विजुअल क्वालिटी और प्रोडक्शन काफी शानदार है। डायरेक्टर कुलदीप राठी ने गाने को रंगीन और एंटरटेनिंग अंदाज में पेश किया है। सपना चौधरी का स्टाइल, कॉन्फिडेंस और देसी स्वैग पूरे वीडियो की सबसे बड़ी हाईलाइट बनकर सामने आता है।
Also Read :