
नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में जारी मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सड़कों पर जलभराव, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और परिवहन बाधित होने की वजह से अब इसका असर स्कूली शिक्षा पर भी दिखाई दे रहा है। एहतियातन कई राज्यों में स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर, कक्षा 8 तक के स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी ज़िलों में हो रही तेज़ बारिश के चलते स्कूलों में सोमवार और मंगलवार को छुट्टी घोषित की गई है। मेरठ और मुज़फ्फरनगर के जिलाधिकारियों ने कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश का आदेश जारी किया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में और अधिक वर्षा की चेतावनी दी है।
उत्तराखंड में रेड अलर्ट के चलते शिक्षण संस्थान बंद
उत्तराखंड के कई ज़िलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी और चंपावत जैसे ज़िलों में भारी बारिश की आशंका के मद्देनज़र सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को आज बंद रखने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने माता-पिता से आग्रह किया है कि बच्चों को घर में ही सुरक्षित रखें।
हरियाणा के कई जिलों में स्कूलों में अवकाश
हरियाणा में पंचकूला, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और भिवानी सहित कई जिलों में भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
चंडीगढ़ में भी आज नहीं खुलें स्कूल
पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ में जारी भारी वर्षा के कारण प्रशासन ने 2 सितंबर को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में अगले 24 से 48 घंटों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
STORY | All schools in Chandigarh to remain closed on Sep 2 due to heavy rains
With heavy rains lashing Chandigarh for the past few days, all schools in the city will remain closed on Tuesday.
READ: https://t.co/AQYpfojDZB pic.twitter.com/Xcvx4b4QfM
— Press Trust of India (@PTI_News) September 1, 2025
जम्मू संभाग में भूस्खलन के खतरे के चलते स्कूल बंद
जम्मू संभाग के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलधार बारिश और संभावित भूस्खलन को देखते हुए सभी स्कूलों में 2 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रशासन ने स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की सलाह दी है, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।
Jammu | All government and private schools in Jammu Division to remain closed on September 2 in view of the weather alerts and incessant rainfall causing landslides in hilly areas. Online classes may be conducted wherever possible. pic.twitter.com/sXmMYVML9U
— ANI (@ANI) September 1, 2025