उदयपुर: राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट गाइड महोत्सव एवं 63 वां रोवर्स मूट 49 वी रेंजर्स मीट आज यहां ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ।लकडवास स्थित स्थित स्काउट गाइड डिवीजन ट्रेनिंग सेंटर पर शुरू हुये कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चेतना भाटी डीवाईएसपी रहीं, अध्यक्षता उपखंड अधिकारी रमेश बहेडिया ने की और विशिष्ट अतिथि स्काउट गाइड संगठन के जिला कोषाध्यक्ष महक सनाढ्य रहे।
मुख्य अतिथि पद चेतना भाटी ने कहा कि मुङो मेरे बचपन में की गयी गाइ¨डग की स्मृति हो आई है निश्चित ही भारत स्काउट गाइड संगठन सामुदायिक सेवा कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाता चला आ रहा है। प्रशासन के साथ हर संभव तालमेल के साथ स्काउट गाइड संगठन की सेवाओं की जितनी तारीफ की जाय कम होगी। उन्होंने विशेष रूप से युवा शक्ति रोवर्स रेंजर्स की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अपराध की दुनिया से दूर रहें और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। राज्य संगठन आयुक्त स्काउट पूरण सिंह शेखावत ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और इस वृहद आयोजन के लिए जनजाति आयुक्त के साथ स्थानीय प्रशासन द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के स्कूल शिक्षा, टीएडी एवं कॉलेज शिक्षा के अधीन राजकीय एवं निजी विद्यालयों महाविद्यालयों जनजाति आश्रम छात्रवास आदि में संचालित स्काउट गाइड रोवर यूनिट्स से करीब 700 स्काउट्स गाइड्स रोवर्स रेंजर्स शिरकत कर रहे हैं।
शेखावत ने बताया कि प्रदेश संगठन का यह बडा आयोजन है कि पहली बार दो गतिविधियां एक साथ एक ही मैदान पर आयोजित हो रही है, जहा 10 से 18 वर्ष के स्काउट गाइड के साथ 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के की युवा शक्ति रोवर्स रेंजर्स पाथ फाईंडर के रूप में स्काउट गाइड स्किल की प्रतियोगिताओं में शिरकत करेंगे।