Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीरी पंडित की हत्या करने वालों से निपटेंगे सुरक्षा बल: Manoj Sinha

February 27, 2023

कश्मीरी पंडित की हत्या करने वालों से निपटेंगे सुरक्षा बल: Manoj Sinha

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कश्मीरी पंडित संजय शर्मा (40) की हत्या के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने का संकल्प जताया और इस घटना को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया। गौरतलब है कि रविवार को आतंकवादियों ने संजय शर्मा की पुलवामा में स्थानीय बाजार जाते वक्त हत्या कर दी थी।

उपराज्यपाल ने पत्रकारों से कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हत्या की निंदा करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। जिन्होंने भी इस कृत्य को अंजाम दिया है, हमारे सुरक्षा बल उनसे निपटेंगे।” उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सुरक्षा परिदृश्य को लेकर लोगों के मन में संदेह पैदा कर सकती हैं, लेकिन प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पहले की तुलना में आज स्थिति काफी बेहतर है और हम इसे एक आदर्श स्थिति बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें