चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। विकसित भारत का मार्ग वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी से होकर जाता है। उन्होंने यह बात फरीदाबाद के सूरजकुंड में दिवाली मेला का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने विजय दशमी की बधाई देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। इस बार दिवाली मेला का थीम आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी मेला और वी यूनाइट फैमिलीज है। जिस प्रकार स्वतंत्रता आंदोलन को स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली, वैसे ही देश की समृद्धि को भी स्वदेशी के मंत्र से शक्ति मिलेगी। हमें वो सामान खरीदने चाहिए, जो मेड इन इंडिया हो। जिसमें देश के नौजवानों की मेहनत लगी हो। इतिहास से पता चलता है कि जब भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, उस काल की समृद्धि में स्वदेशी का बड़ा योगदान था।
ये भी पढ़ें: Bomb Threat: पंजाब बजट के दौरान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

