Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वरिष्ठ बीजद नेता ने Odisha खनन घोटाले में IAS, IPS अधिकारियों की संलिप्तता का आरोप लगाया

March 14, 2025

वरिष्ठ बीजद नेता ने Odisha खनन घोटाले में IAS, IPS अधिकारियों की संलिप्तता का आरोप लगाया

भुवनेश्वर : ओडिशा के पूर्व मंत्री बद्री नारायण पात्र ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक-एक अधिकारी पर क्योंझर जिले में करोड़ों रुपये के खनन और परिवहन घोटाले को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ बीजद नेता के आरोप ओडिशा अपराध शाखा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा अवैध खनन कार्यों में कथित भूमिका के लिए बीजू युवा जनता दल (बीवाईजेडी) नेता सौम्य शंकर चक्र उर्फ राजा चक्र को गिरफ्तार किए जाने के बाद सामने आए हैं।

छह बार बीजद विधायक रहे पात्र ने आरोप लगाया, ‘‘मेरी जानकारी के अनुसार, तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट-सह-कलेक्टर और क्योंझर जिले के पुलिस अधीक्षक ने राजा चक्र को पूर्ण संरक्षण प्रदान किया।” घासीपुरा से मौजूदा बीजद विधायक ने आरोप लगाया, ‘‘कलेक्टर और एसपी भी ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल थे।

दोनों की खनिजों की लूट, वित्तीय अनियमितताओं और रिश्वतखोरी में हिस्सेदारी थी। वे लगभग 5-6 साल से क्योंझर में थे।’’ सूत्रों ने बताया कि 2010 बैच के ओडिशा कैडर के एक आईपीएस अधिकारी लंबे समय तक क्योंझर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) थे और इस दौरान राजा चक्र कथित तौर पर अवैध खनन और परिवहन गतिविधियों में शामिल थे।

दोनों अधिकारियों सहित सभी का गिरफ्तार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘संबंधित आईपीएस अधिकारी भारत के राष्ट्रपति से वीरता के लिए तीन पुलिस पदक भी प्राप्त कर चुके हैं।’’ उन्होंने कहा कि अधिकारी को क्योंझर से स्थानांतरित किया गया था।

इसी तरह, पात्र ने महाराष्ट्र में जन्मे 2011 बैच के एक आईएएस अधिकारी का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने 2018 से 2024 तक क्योंझर के जिला कलेक्टर के रूप में काम किया है। पात्र ने आरोप लगाया, ‘‘मुझे यकीन है कि इन दोनों अधिकारियों को अब राजा चक्र की अवैध कमाई से भी हिस्सा मिलेगा।’’ उन्होंने मांग की कि अवैध गतिविधियों में राजा चक्र का समर्थन करने वाले इन दोनों अधिकारियों सहित सभी को गिरफ्तार किया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें