Site icon Dainik Savera Times

PM मोदी की अपील पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का तंज, कहा- पहले 8,000 करोड़ का विमान…

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने तंज कसा है। सोमवार को सोनभद्र में ‘गोविष्ट यात्रा’ के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों से कटौती की अपील करने से पहले अपना 8,000 करोड़ रुपये का विमान बेचकर कम ईंधन वाले विमान इस्तेमाल करने चाहिए। धर्म का काम घर से शुरू होना चाहिए।

शंकराचार्य ने कहा कि अमेरिकी डॉलर 100 रुपये के करीब पहुंच रहा है और मितव्ययिता सत्ता के शीर्ष से शुरू होनी चाहिए।

ये भी देखें :-

पीएम मोदी की अपील

बता दें रविवार को हैदराबाद में पीएम ने पश्चिम एशिया संकट के बीच कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों का संयमित उपयोग जरूरी है। उन्होंने अपील की कि गैर-जरूरी विदेश यात्रा, विदेशी शादियां और छुट्टियां टालें; घरेलू पर्यटन बढ़ाएं। एक साल तक सोना न खरीदें और मेक इन इंडिया उत्पादों को प्राथमिकता दें।

पीएम मोदी ने अपील की कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दें। मेट्रो, बस, कारपूल और ईवी अपनाएं। किसान रासायनिक खाद 50 प्रतिशत कम करें, प्राकृतिक खेती और सौर पंप अपनाएं। इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और युद्ध के प्रभाव को कम किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version