Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराए गए भर्ती… सांस लेने में हो रही परेशानी

February 9, 2026

शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराए गए भर्ती… सांस लेने में हो रही परेशानी

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की सेहत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बारामती से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शरद पवार को सांस लेने में परेशानी और खांसी जैसी शिकायतें हैं। डॉक्टर उनकी स्थिति का निरीक्षण कर रहें हैं और जरूरी मेडिकल जांच की जा रही है। उनकी कार्यालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

पिछले महीने NCP को तब झटका लगा जब उसके प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अजीत पवार, जो शरद पवार के भतीजे थे, की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने राज्य की उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनन पर जताई थी खुशी 

शरद पवार ने इस महीने की शुरुआत में सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर खुशी जताई थी। उन्होंने बंटवारे के बाद दोनों गुटों के बीच हो रही विलय की बातचीत के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इन बातचीत के बारे में बात करने का कोई हक नहीं है क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है….अजीत पवार और जयंत पाटिल के बीच विलय की बातचीत हुई थी। मुख्यमंत्री फडणवीस इन बातचीत में शामिल नहीं थे। उन्हें इसके बारे में बात करने का क्या हक था? फिलहाल, हमारा पूरा ध्यान सभी का ख्याल रखने और दुख में डूबे लोगों के साथ मिलकर आगे बढ़ने पर है। अभी तक किसी भी राजनीतिक फैसले के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें