Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरे नाम का फायदा न उठाएं…, शादी के बाद क्यों भड़के ‘शिखर धवन’

February 24, 2026

मेरे नाम का फायदा न उठाएं…, शादी के बाद क्यों भड़के ‘शिखर धवन’

Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ ‘शिखर धवन’ ने अपने निजी जीवन की नई शुरुआत कर दी है। धवन ने आयरलैंड की सोफी शाइन के साथ शादी की है। दोनों करीब डेढ़ साल से रिश्ते में थे और पिछले महीने सगाई के बाद अब विवाह बंधन में बंध गए।

धवन की पहली शादी आएशा मुखर्जी से हुई थी, लेकिन अक्टूबर 2023 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद बेटे जोरावर की कस्टडी को लेकर कानूनी प्रक्रिया भी चली। धवन कई मौकों पर कह चुके हैं कि वह अपने बेटे को बेहद मिस करते हैं, हालांकि उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ टिप्पणी नहीं की।

ये भी पढ़ें- डॉग ‘टाइसन’ ने गोली खाकर भी सुरक्षाबलों को बताया जैश के आतंकियों का ठिकाना, पढ़ें जांबाज ‘टाइसन’ की पूरी कहानी

फर्जी बयानों पर जताई आपत्ति
हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हुए, जिनमें धवन के नाम से कथित बयान साझा किए गए। इन पोस्ट्स में उनकी पहली शादी और निजी जीवन को लेकर आपत्तिजनक या भ्रामक बातें लिखी गई थीं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने अतीत को लेकर कोई विवादित बयान नहीं दिया है। उन्होंने लिखा कि वह सकारात्मकता में विश्वास करते हैं और अपने जीवन के नए अध्याय पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। धवन ने लोगों से अपील की कि उनके नाम का इस्तेमाल क्लिकबेट या झूठे बयानों के लिए न किया जाए। उन्होंने अपने प्रशंसकों, परिवार और शुभचिंतकों का आभार भी जताया, जिन्होंने उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार में पहली बार दलित सिख का प्रतिनिधित्व, Hardeep Singh Gill को सफाई कर्मचारी आयोग का सदस्य किया नियुक्त

कौन हैं सोफी शाइन?
सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। उन्होंने कैसलरॉय कॉलेज से स्कूली शिक्षा पूरी की और लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है। वह ‘डा वन स्पोर्ट्स’ में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के पद पर कार्यरत हैं और ‘शिखर धवन फाउंडेशन’ की हेड भी हैं। पिछले कुछ समय से वह भारत में रह रही हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें