Site icon Dainik Savera Times

सिद्दारमैया ने एचएमपीवी के खिलाफ एहतियाती कदम उठाने का किया आग्रह

Jharkhand Government On Alert

Jharkhand Government On Alert

बेंगलुरु: कर्नाटक में सोमवार को ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के दो मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभागों को वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सख्त एहतियाती उपाय लागू करने का निर्देश दिया।

सिद्दारमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा, “कर्नाटक में एचएमपीवी के बारे में जानकारी मिली है, जिसे ‘चीनी वायरस’ भी कहा जाता है। मैंने स्वास्थ्य विभाग को एहतियाती उपाय लागू करने का निर्देश दिया है और स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव के साथ स्थिति पर चर्चा भी की है।”

ये भी देखें : MI vs CSK, IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स पहले करेगा बल्लेबाजी, मुंबई ने चुनी गेंदबाजी (देखें प्लेइंग 11)

Exit mobile version