Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Manipur में राष्ट्रपति शासन लगाने लायक हालात : Adhir Ranjan Chowdhury

December 5, 2023

Manipur में राष्ट्रपति शासन लगाने लायक हालात : Adhir Ranjan Chowdhury

नई दिल्लीः लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को मणिपुर की हिंसा का विषय सदन में उठाया और कहा कि हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया। चौधरी ने दावा किया, कि ‘मणिपुर में जातीय हिंसा में कोई कमी नहीं आई है। केंद्र और राज्य सरकार सामान्य स्थिति होने का दावा कर रही हैं, लेकिन गंभीर परिस्थतियां इस बात का प्रमाण है कि मणिपुर की सरकार पूरी तरह विफल रही है।’’

उनके मुताबिक, हालत यह हो गई है कि कल मणिपुर में 13 लोगों के मारे जाने की खबर आई है। उन्होंने आरोप लगाया, कि ‘केंद्र सरकार ऐसा व्यवहार कर रही है कि मणिपुर में कुछ नहीं हुआ है। राज्य सरकार पूरी तरह विफल रही है।’’ चौधरी ने कहा कि इस तरह के हालात पैदा हो गए हैं कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें