Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिश्वत लेने के आरोप में चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित

March 19, 2025

रिश्वत लेने के आरोप में चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में एक व्यक्ति पर शराब रखने का आरोप लगाकर उससे 80 हजार रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में बहादुरपुर पुलिस चौकी के प्रभारी अजय कुमार सहित छह पुलिसर्किमयों को निलंबित कर दिया गया है।

खगड़िया के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बुधवार को बताया कि अनुशासनहीनता और संदिग्ध आचरण के आरोप में बहादुरपुर पुलिस चौकी के प्रभारी अजय कुमार और इस चौकी में तैनात तीन सिपाही और दो चौकीदार को निलंबित किया गया है।

खगड़िया पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक ब्ांयान के मुताबिक अलौली थाना अंतर्गत पड़री गांव के आशुतोष कुमार द्वारा आवेदन दिया गया था। आशुतोष के मुताबिक वह अन्य छह व्यक्तियों के साथ अपनी गाड़ी से घर जा रहा था इसी दौरान बहादुरपुर थाना पुलिस द्वारा पोखरा गांव के समीप उनकी तलाशी के दौरान शराब की बोतल रख फोटो खींचने तथा थाने लाकर उन्हें हिरासत में रखा गया था।

आशुतोष ने चौकी प्रभारी पर दबाव बनाकर बखरी स्थित एटीएम से 80 हजार रूपये निकलवाने का भी आरोप लगाया है।

बयान में कहा गया है कि इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज तथा जीपीएस मैप का अवलोकन किया गया तथा सभी पक्षों से पूछताछ के आधार पर जांच प्रतिवेदन सर्मिपत किया गया था।

बयान में कहा गया है कि जांच प्रतिवेदन से स्पष्ट होता है कि इस पूरे प्रकरण में बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार, पुलिस वाहन चालक-सह सिपाही नागेश्वर राम, दो अन्य सिपाही मनोज कुमार एवं भीम कुमार, चौकीदार सुरेश कुमार एवं दीपक कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

बयान के अनुसार इन सभी पुलिसर्किमयों का आचरण कत्र्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं एक अयोग्य पुलिस कर्मी होने का परिचारक है इसलिए तत्काल प्रभाव से सभी को निलंबित किया जाता है।

ये भी पढ़ें- ‘हालात पूरी तरह बदल चुके है, ईरान के पास कोई विकल्प नहीं बचा: ट्रंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें