Smartphone Safety Tips : आज के समय में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग से लेकर मनोरंजन और ऑफिस के काम तक, लगभग हर जरूरी काम फोन के जरिए ही किया जाता है। लेकिन लगातार बढ़ते इस्तेमाल के बीच स्मार्टफोन से जुड़े खतरे भी सामने आने लगे हैं। हाल के वर्षों में फोन की बैटरी फटने, आग लगने और ब्लास्ट होने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें लोगों को गंभीर नुकसान तक उठाना पड़ा हैं। अक्सर ये हादसे हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियों की वजह से होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम फोन इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी सावधानियां बरतें, ताकि किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके। तो आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…
ज्यादा गर्म जगह पर फोन रखना पड़ सकता है भारी
अगर स्मार्टफोन को लंबे समय तक धूप या बहुत ज्यादा गर्म जगह पर रखा जाए, तो उसकी बैटरी खराब हो सकती है। ज्यादा गर्मी की वजह से फोन जल्दी गर्म होने लगता है, जिससे बैटरी फटने या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए फोन को हमेशा ठंडी और सुरक्षित जगह पर रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें:
चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करना खतरनाक
कई लोग फोन को चार्जिंग पर लगाकर गेम खेलते हैं, वीडियो देखते हैं या लंबी कॉल करते हैं। ऐसा करने से फोन की बैटरी और प्रोसेसर दोनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। लगातार बढ़ती गर्मी बैटरी को नुकसान पहुंचा सकती है और गंभीर स्थिति में धमाके की वजह भी बन सकती है।
सस्ते और नकली चार्जर से बढ़ता है रिस्क
मार्केट में मिलने वाले कम गुणवत्ता वाले चार्जर और केबल कई बार सही वोल्टेज सपोर्ट नहीं करते। दरअसल इससे फोन ओवरचार्ज या ओवरहीट हो सकता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हमेशा कंपनी द्वारा प्रमाणित या अच्छी क्वालिटी के चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें:
सॉफ्टवेयर अपडेट को नजरअंदाज न करें
फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट केवल नए फीचर्स के लिए नहीं होता, बल्कि यह डिवाइस की सुरक्षा और परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाता है। पुराने सॉफ्टवेयर में मौजूद बग्स कई बार फोन को ज्यादा गर्म कर सकते हैं। नियमित अपडेट से ओवरहीटिंग जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।
सावधानी ही सुरक्षा
अगर फोन बार-बार गर्म हो रहा हो, बैटरी फूलने लगे या चार्जिंग के दौरान असामान्य व्यवहार करे, तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। छोटी सावधानियां अपनाकर स्मार्टफोन और अपनी सुरक्षा दोनों सुनिश्चित की जा सकती हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...