Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

धुंध एवं कोहरे की वजह से सीमा पार से तस्करी व घुसपैठ और भी हो रही आसान

January 19, 2025

धुंध एवं कोहरे की वजह से सीमा पार से तस्करी व घुसपैठ और भी हो रही आसान

जैसलेमेर: राजस्थान में जैसलमेर के रेगिस्तानी क्षेत्रों से लगती भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर धुंध एवं कोहरा सीमा पार से तस्करी एवं घुसपैठ की अवांछित गतिविधियों में सहायक सिद्ध हो रहा है।

शुक्रवार को बाड़मेर के केलनोर से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट भारतीय सीमा में रेत में दबे बरामद किये गये अवैध हथियारों के जखीरे के संबंध में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। बल के आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि गुरुवार देर रात पाकिस्तान की सीमा से आकर एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा में हथियारों का जखीरा लेकर घुसा एवं भारतीय सीमा पर तारबंदी के नीचे से भारतीय सीमा में घुसा और रेत में दबा कर वापस सुरक्षित सीमा पार पाकिस्तान चला गया। हालांकि वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को धुंध एवं कोहरे के बीच कुछ हलचल होने का एहसास हुआ, इस पर शुक्रवार सुबह जवानों ने उस स्थान पर तलाशी अभियान चलाकर हथियार बरामद किए, जो एक कपड़े में लपेटकर रखे हुए थे।

इस तथ्य का खुलासा शनिवार को चलाये गए जांच अभियान में हुआ। हालांकि बीएसएफ के अधिकारी पाकिस्तान रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग करके विरोध दर्ज कराकर पाकिस्तान की सीमा से भारतीय सीमा में आ रहे पाकिस्तानी घुसपैठिये के पद चिन्हों को प्रमाण स्वरुप देने की तैयारी कर रहे हैं।

बीएसएफ के उच्च अधिकारियों के मुताबिक इन दिनों अंतरराष्ट्रीय सीमा पर धुंध एवं कोहरे की विपरीत परिस्थितियों में बीएसएफ के पास ऐसी सूचना थी कि पाकिस्तान की सीमा से हथियार एवं हेरोइन की तस्करी भारतीय सीमा में हो सकती है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएएसएफ के जवानों द्वारा पैनी निगाह रखी जा रही थी। वैसे इन दिनों सीमा पर बीएसएफ की गश्त कम है, क्योंकि बीएसएफ की कई कंपनियों को दिल्ली चुनाव, कुंभ मेला एवं अन्य आंतरिक स्थलों पर तैनात किया गया है। फिर भी बीएसएफ के जवान सजगता से ड्यूटी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में आर्थिक संकट गहराया: CM की 50% और मंत्रियों की 30% सैलरी 6 महीने के लिए रोकी जाएगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें