Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहाड़ों पर बर्फबारी, पर मैदानों में मौसम अभी भी गर्म, जानिए देशभर में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

November 12, 2024

पहाड़ों पर बर्फबारी, पर मैदानों में मौसम अभी भी गर्म, जानिए देशभर में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Snowfall in the Mountains : पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है लेकिन मैदानी इलाकों में अभी भी तापमान 30 गीदरी से ऊपर चल रहा है। दिन के समय गर्मी जाने का नाम नहीं ले रही है। अभी भी दिल्ली समेत यूपी-बिहार के लोग दिन में पड़ रही गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 नवंबर के बाद पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाफ आएगा, लेकिन हालात देख कर ऐसा लगता नहीं है। आइए जानते हैं अलग-अलग राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़-
पंजाब में आज तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है। दिन का पूर्वानुमान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 16 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री सेल्सियस दर्शाता है।आज के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान साफ ​​रहेगा। हरियाणा में आज तापमान 32 डिग्री सेल्सियस है। दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 18 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री सेल्सियस है। चंडीगढ़ में AQI बहुत ज्यादा दर्ज किया गया है जिस कारण यहां के तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। यहां का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है।

दिल्ली में ठंड का इंतजार-
नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया है लेकिन दिल्ली में अभी ठंड का कोई अता-पता नहीं है। IMD के अनुसार अभी 15 नवंबर तक मौसम में बदलाफ की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ़बारी से तापमान में गिरावट आना शुरू हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि 16 से 17 नवंबर तक दिल्ली-NCR में भी सर्दी का असर देखने को मिल सकता है।

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी-
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को हुई बर्फ़बारी से मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। गुलमर्ग और गुरेज में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। IMD के अनुसार आज कश्मीर घाटी के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और तेज हो सकती है। बर्फबारी से कश्मीर घाटी के तापमान में गिरावट जारी है।

यूपी-बिहार का मौसम-
उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। कुछ जिलों में सुबह-शाम को ठंड का एहसास होने लगा है। दोनों राज्यों में रातें सर्द होने लगी हैं। IMD के अनुसार, 15 नवंबर के बाद प्रदेश में सर्दी का अहसास होने लगेगा। फिलहाल बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश-
IMD ने अगले कुछ दिनों के लिए तमिलनाडु, केरल केआसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है। 12 से 14 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें