Site icon Dainik Savera Times

योग दिवस के प्रमुख कार्यक्रम योग संगम के लिए अब तक 4 लाख ने कराया पंजीकरण : आयुष मंत्रालय

नई दिल्ली : इस महीने की 21 तारीख को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रमुख आयोजन ‘योग संगम’ के लिए अब तक 4 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। आयुष मंत्रलय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने यह भी दावा किया कि भारत में किसी भी एक आयोजन में इतने बड़े पैमाने पर सुनिश्चित भागीदारी कभी नहीं हुई है। इसमें कहा गया है कि 21 जून को देश भर में लाखों स्थानों पर एक साथ योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा; जो भारत की आरोग्य यात्र में एक ऐतिहासिक क्षण होगा। मुख्य समारोह विशाखापत्तनम में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केन्द्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव के साथ पांच लाख से अधिक लोग एक साथ तय योग आसन करेंगे। मंत्रलय ने एक बयान में कहा कि सुबह 6:30 बजे से 7:45 बजे तक आयोजित योग संगम अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक योग कार्यक्रम होगा, जिसमें लाखों संस्थान, संगठन और समुदाय के सदस्य एक साथ योग करेंगे।

ये भी पढ़ें- शिव ठाकरे के सिर सजा द 50 का ताज, फैजू और रजत दलाल को पछाड़ कर अपने नाम की ट्रॉफी

Exit mobile version