Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

लावारिस वाहनों की नीलामी से अर्जित किए गए इतने करोड़ रुपए

October 9, 2023

लावारिस वाहनों की नीलामी से अर्जित किए गए इतने करोड़ रुपए

बस्तीः उत्तर प्रदेश मे बस्ती परिक्षेत्र के तीनों जिलों बस्ती,सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर जिले मे ऑपरेशन क्लीन के तहत लावारिस वाहनों की नीलामी करके पुलिस विभाग द्वारा 02 करोड़ 40 लाख रुपया राजस्व कोष में जमा कराया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामकृष्ण भारद्वाज ने सोमवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि परिक्षेत्र के बस्ती जिले मे 13 सौ 76, सिद्वार्थनगर जिले मे 870 तथा संतकबीरनगर जिले मे 298 लावारिस वाहन थानों मे खड़े थे जिसकी गहनता से जांच पड़ताल करायी गयी और कागजी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन क्लीन के तहत बस्ती जनपद मे 253,सिद्वार्थनगर में 870 तथा संतकबीरनगर जिले मे 194 वाहनँ की नीलामी करायी गयी।

इन वाहनों की नीलामी से 02 करोड़ 40 लाख रुपया प्राप्त हुए जिन्हें राजस्व कोष मे जमा करा दिया गया है। शेष बचे वाहनों को निस्तारण करने के लिए निर्देश प्रदान किया गया है। जिन थानों मे ये वाहन खड़े थे वहां पर अब गदंगी की जगह साफ-सफाई की व्यवस्था दिखाई पड़ रही है। उन्होंने बताया कि बस्ती जिले मे 11 सौ 23 तथा संतकबीरनगर जिले मे 104 वाहनों का निस्तारण नही हो पाया है शीघ्र ही इन वाहनों का निस्तारण करके प्राप्त धनराशि को राजस्व कोष मे जमा कराया जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें