Site icon Dainik Savera Times

Haryana : घर में भीषण आग, धुएं से बेटा बेहोश, पिता अस्पताल में दाखिल

fire-in-handloom-factory

fire-in-handloom-factory

रोहतक। रोहतक स्थित सुनारियां चौक स्थित शुगर मिल कॉलोनी में सुबह-सुबह घर में आग लग गई। आग से पूरे घर में धुआं भर गया। घर में सो रहे लोगों को इसका पता तक नहीं लगा। उस समय परिवार के पांच सदस्य घर पर थे।

दरवाजा तोड़कर निकाला सबको बाहर

जब पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलते देखा तो घर का दरवाजा तोड़कर सबको बाहर निकाला। इस दौरान परिवार का बड़ा बेटा योगेश बेहोश हो गया, जबकि उसके पिता देव कुमार को भी बेसुध होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पिता को शाम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया।

सुबह 3-4 बजे काम से लौटे थे पिता

महिला ने बताया कि उनके पति देव कुमार गाड़ी चलाते हैं और वे सुबह 3-4 बजे के करीब घर आए थे। इसके बाद उनका बड़ा बेटा योगेश, छोटा बेटा तरूण और बेटी स्नेहा सो रहे थे। सुबह करीब छह बजे आग लग गई, जिससे धुआं पूरे घर में फैल गया। योगेश धुएं के कारण सांस नहीं ले पा रहा था और बेहोश हो गया। इसी बीच पड़ोसी गेट तोड़कर अंदर घुस गए और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पड़ोसियों ने पास के पार्क का सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया।

घर का सारा सामान खाक

पिंकी ने बताया कि इस आग से उनके घर में रखा सारा सामान जल गया है। बच्चों के सभी कपड़े भी जल गए हैं और उनके पास पहनने के लिए कुछ भी नहीं बचा। घर की छत भी जल गई है और धीरे-धीरे गिर रही है। इसके अलावा छत में लगा पंखा, फ्रीज, बेड और सभी आवश्यक सामान भी जल गया है। पड़ोसियों की सूझबूझ से उनके बेटे की जान बच गई। पिंकी ने कहा कि उनके बेटे को बाहर निकालने के बाद उसे होश आ गया, लेकिन पति को काफी देर तक बेसुध रहने के कारण पीजीआईएमस ले जाना पड़ा। वहां से उन्हें शाम को छुट्टी दे दी गई।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version