नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के धुले जिले एक बेटे ने अपने मां-बाप की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी के सामने माता-पिता ने उसे अपशब्द कह दिए थे, जिससे वह नाराज हो गया। गुस्से में आकर वह अपने माता-पिता को मूसल से पीटने लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार होने की कोशिश में था, लेकिन आस-पास के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
ये भी पढ़ें: हरिद्वार में होगा प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन, अपर्णा बेटियों संग हुईं रवाना
यह घटना शुक्रवार दोपहर को धुले के शिरपुर स्थित महावीर सोसाइटी में हुई। माता-पिता अपनी बेटी की शादी से घर लौटे थे। घर आते ही उन्होंने अपने बेटे को उसकी पत्नी के सामने डांटा और अपशब्द बोले, जिससे उसने घर में पड़ा मूसल उठाया और माता-पिता के सिर पर मारने लगा।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल फिल्म मामले की गहन जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: पर्यटकों के लिए खुशखबरीः पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दो जून से दौड़ेंगी रेलगाड़ियां

