CJP spokesperson returned from DCP office : नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास डिप्टी कमिश्नर (DC) / DCP कार्यालय से लौट आए हैं। इसके बाद जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे।
संसद मार्च में पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़ंत
संसद मार्च के दौरान प्रशासन की ओर से उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था। यहां से लौटने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत का दौर जारी है। संसद मार्च के दौरान पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया। इसके बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और टकराव की स्थिति बन गई। संसद मार्ग के पास भी पुलिस ने आगे बढ़ रहे युवाओं पर लाठियां चलाईं और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
बढ़ाई सुरक्षा बलों की तैनाती
पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर समर्थकों से मिलने की इच्छा जताई है। उन्होंने लिखा है कि अगर उनकी तबीयत ठीक है और उन्हें अगर हिरासत में नहीं रखा गया है, तो समर्थकों से मिलने पर क्यों रोक लगाई गई है। सीजेपी के संसद मार्च को देखते हुए सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो ने पांच मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं। इसके बाद सुबह ऑफिस और अन्य कामों के लिए निकले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग बंद स्टेशनों से लौटने को मजबूर हुए।
मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
इसके अलावा बड़ी संख्या में यात्रियों ने अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों और वैकल्पिक ट्रांस्पोर्ट का सहारा लिया। राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ स्टेशन बंद होने से आसपास के इलाकों में भी आवाजाही प्रभावित हो रही है। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को दिल्ली पुलिस अपने साथ डिप्टी कमिश्नर (DCP) कार्यालय ले गई है। इस दौरान सौरव दास ने कहा कि सरकार के साथ बातचीत चल रही है।
शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए सोनम बोले- Thanks
उन्होंने इतना ही कहा कि हम बातचीत कर रहे हैं। संसद मार्च के बीच इस घटनाक्रम को सरकार और आंदोलनकारियों के बीच संभावित संवाद की दिशा में अहम संकेत माना जा रहा है। जंतर-मंतर पर पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे। आंग्मो ने कहा कि सोनम वांगचुक अपने सभी समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से प्रदर्शनकारी जिस तरह शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चला रहे हैं, उससे वांगचुक बेहद भावुक और आभारी हैं। आंग्मो ने लोगों से आगे भी संयम बनाए रखने और आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने की अपील की।
Also Read :

