नई दिल्ली : जलवायु कार्यकर्त्ता सोनम वांगचुक ने संसद में ‘लोक परीक्षा (संशोधन) विधेयक’ पेश किए जाने का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे देश की शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार होंगे। उन्होंने साथ ही सरकार से अपील की कि वह हाल के विरोध प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करने के अपने लिखित वादे का सम्मान करे। वांगचुक ने लद्दाख जाने की एक वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए वीरवार को कहा कि उन्होंने दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन से यात्रा की।
जलवायु कार्यकर्त्ता ने चिनाब रेल पुल को पार करने सहित दिल्ली-श्रीनगर यात्रा को ‘बहुत ही खूबसूरत अनुभव’ करार दिया। वांगचुक ने कहा, ‘मुझे भारतीय रेलवे पर बहुत गर्व है।’ उन्होंने बताया कि लद्दाख जाने से पहले वह और उनकी टीम कश्मीर में एक दिन रुकेगी। परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से हाल में संसद में पेश विधेयक का उल्लेख करते हुए वांगचुक ने कहा कि उन्हें खुशी है कि संसद में परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक विधेयक पेश किया गया है। वांगचुक ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि सुधार केवल परीक्षाओं में ही नहीं, बल्कि शिक्षा में भी होगा।’
मेष: दिन शुभ रहेगा...