Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनिया गांधी की हेल्थ में हुआ सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

March 27, 2026

सोनिया गांधी की हेल्थ में हुआ सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

नेशनल डेस्क: 79 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को 25 मार्च रात करीब 10:22 बजे बुखार होने पर सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

अस्पताल के अध्यक्ष अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी अब काफी बेहतर हैं और सहज महसूस कर रही हैं। वे चल-फिर रही हैं और उन्होंने नाश्ता भी किया है। जल्द ही उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

डॉक्टरों ने आगे बताया कि उनका सिस्टेमिक इन्फेक्शन का इलाज किया जा रहा है। वह एंटीबायोटिक दवाओं पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं। उनकी हालत स्थिर है, गंभीर नहीं है, हालांकि एहतियात के तौर पर कुछ समय निगरानी में रहेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें