Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

आरोप : नशे के आदी बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट

June 23, 2026

आरोप : नशे के आदी बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट

Drug addict son kills father : सोनीपत। थाना कलां में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 61 वर्षीय सरदार की मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के बेटे ब्रह्म प्रकाश पर हत्या का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि आरोपित घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

देररात घर में उत्पात मचाने का आरोप

सोमवार देररात ब्रह्म प्रकाश ने कथित रूप से घर में उत्पात मचाया। आरोप है कि उसने घर के सामान में आग लगा दी और मंगलवार की अल सुबह अपने पिता के साथ मारपीट की। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि इसी दौरान सरदार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। बताया जा रहा है कि ब्रह्म प्रकाश लंबे समय से नशे का आदी था और राजमिस्त्री का काम करता था। वह करीब एक माह पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से उपचार करवाकर घर लौटा था।

घटना के बाद से घर से है लापता

घटना के बाद से वह घर से लापता है, जिससे उस पर संदेह और गहरा गया है। सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान घटनास्थल से खून से सने कपड़े और एक डंडा बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों वस्तुओं को कब्जे में लेकर जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस की विशेष टीम का गठन

मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। खरखौदा थाना पुलिस ने फरार आरोपित की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, भौतिक साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें