Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर ने दो बेटियों से छीना पिता का साया

June 6, 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर ने दो बेटियों से छीना पिता का साया

सोनीपत। कुंडली में निफ्टम फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्राली में टकराने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के चालक की तरफ से अचानक ब्रेक लगने से हुआ।

हादसे ने छीन लिया सिर से साया

मृतक की पहचान नवाज खान के रूप में हुई है। नवाज की मौत से उसकी दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया छिन गया। युवक शामली से दिल्ली जा रहा था। उत्तर प्रदेश के जिला शामली के हसनपुर निवासी अबेज खान ने कुंडली थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके भाई नवाज खान उनके साथ मिलकर ट्रेडिंग का काम करते थे। शुक्रवार को वह स्कूटी पर सवार होकर शामली से दिल्ली जा रहे थे। देर शाम जब वह नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली क्षेत्र स्थित निफ्टम फ्लाईओवर पर पहुंचे तो आगे चल रहे बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।

स्कूटी पर सवार था नवाज खान

अचानक ब्रेक लगने के कारण नवाज खान की स्कूटी ट्रॉली के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनके भाई को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर ट्रैक्टर और बजरी से भरी ट्रॉली मिली। ट्रैक्टर पर कोई नंबर प्लेट नहीं मिली। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी ट्रॉली के पीछे फंसी हुई मिली। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

परिवार में बेटियों के अलावा दो बहनें भी

जांच अधिकारी ने मौके से साक्ष्य जुटाए और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। हादसे का शिकार हुए नवाज खान शादीशुदा थे। उनके पास दो बेटियां है। उनका एक भाई व दो बहन है। परिवार का हादसे के बाद से रोकर बुरा था।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें