करनाल। (Sports Nursery Trials Today) सरकारी शिक्षण संस्थानों ग्राम पंचायतों, निजी संस्थानों को खेल नर्सरी अलॉट हो गई है। इन नर्सरियों के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल तीन अप्रैल को प्रात: 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक होगा। जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने बताया कि इके बाद चयनित 25 और 10 अतिरिक्त खिलाड़ियों का प्रतीक्षा सूची के लिए चयन होगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल के लिए आधार कार्ड, बैंक कॉपी पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या मैट्रिक कॉपी या पासपोर्ट कॉपी, दो फोटो व परिवार पहचान पत्र की कॉपी साथ लाएं।
खिलाडी की आयु एक अप्रैल 2008 से आंकी जाएगी और खिलाड़ी की आयु आठ से 19 वर्ष तक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि करनाल को कुल 70 नर्सरियां आवंटित की हैं।
उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल के लिए गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुर रोडान, ग्राम पंचायत उपलानी, ग्राम पंचायत शाहपुर, ग्राम पंचायत हेमदा, गांव बस्तली, ग्राम पंचायत पुंडरक, ग्राम पंचायत गगसीना, गांव गुढ़ा, ग्राम पंचायत चोरकारसा, ग्राम पंचायत नलवी खुर्द, जीएसएसएस ब्रास, दादूपुरा रोडान में खेल नर्सरियां निर्धारित की गई हैं।
इसी प्रकार कुश्ती के लिए पीएमश्री जीएसएसएस असंध, गवर्नमेंट हाई स्कूल रायपुर रोडान, गांव मंगलौरा, ग्राम पंचायत मूनक, जीएसएसएस इशाक, हैंडबॉल के लिए जीएसएसएस बड़ौता, पीएमश्री जीएसएसएस नीलोखेड़ी, जीएसएसएस सारसा, फुटबॉल के लिए गांव पींगली, जीएसएसएस खेड़ी नरू, जीएसएसएस सीकरी, पीएम श्री जीएसएसएस कुंजपुरा, ग्राम पंचायत बढ़ी, विवेकानंद विद्यालय निकेतन असंध, नीलोखेड़ी वार्ड नं 4 खेल मैदान, मुक्केबाजी के लिए हसनपुर स्टेडियम, ग्राम पंचायत शेखपुरा जागीर, पीएम श्री स्कूल जवाहर विद्यालय सग्गा, गवर्नमेंट मिडल स्कूल रांवर, संत कबीर स्कूल ग्राउंड, कबड्डी के लिए गवर्नमेंट मिडल स्कूल कैरवाली, जीएसएसएस रायपुर जाटान, पीएमश्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल असंध, जीएसएसएस अमृतपुर कलां, गांव सालवन, ग्राम पंचायत मोर माजरा, जीएसएसएस मिर्जापुर में खेल नर्सरियों निर्धारित की गई हैं।
बास्केटबाल के लिए जीएसएसएस मंजूरा, जीएसएसएस मॉडल टाउन करनाल, पीएम श्री कुटैल, गांव बदराना, तायक्वोंडो के लिए जीजीएमएसएसएस रेलवे रोड करनाल, व्यायाम के लिए ग्राम पंचायत गंगटेहड़ी, पनौड़ी खेल स्टेडियम, ग्राम पंचायत इंद्रगढ़, ग्राम पंचायत काछवा, जीएसएसएस रामसरन माजरा, ग्राम पंचायत बड़ा गांव, ग्राम पंचायत कालरौं, गांव ऊंचा समाना, कलहेड़ी, जीएसएसएस ऊंचाना, गुरू नानक गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टेबल-टेनिस के लिए गवर्नमेंट हाई स्कूल जयसिंहपुरा, कराटे के लिए गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंद्री, वुशु के लिए गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल धेरुमाजरा, खेल परिसर ऊंचा समाना, ग्राम पंचायत दादूपुर, वीपीओ मलिकपुर, जूडो के लिए ग्राम पंचायत बल्ला, मानपुरा, हॉकी के लिए गा्रम पंचायत काछवा, साइकिलिंग के लिए गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमीन, ग्राम पंचायत बालू, ग्राम पंचायत समाना बाहु में खेल नर्सरियां निर्धारित की गई हैं।
बैडमिंटन के लिए करनाल कर्ण स्टेडियम, लॉन टेनिस के लिए कर्ण स्टेडियम करनाल, योगा के लिए ग्राम पंचायत डबरी, शूटिंग के लिए आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल असंध, जिमनास्टिक के लिए जीएसएसएस ठस्का मीरांजी, केनोइंग के लिए ग्राम पंचायत बुढनपुरा, फेंंसिंग के लिए ग्राम पंचायत पिंगली में खेल नर्सरियां निर्धारित की गई हैं।
Also Read : हनुमान शक्ति, भक्ति, सेवा के पर्याय : डॉ. अरविंद
मेष: दिन शुभ रहेगा...