Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुशखबरी! SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि; इस डेट तक करें अप्लाई

October 22, 2025

खुशखबरी! SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि; इस डेट तक करें अप्लाई

SSC Delhi Police Constable Recruitment : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। वहीं अब इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 (रात 11:00 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2025 तय की गई थी। आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…

आधिकारिक नोटिस में क्या कहा गया है?

बता दें कि SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी नोटिस में लिखा है कि दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 22 सितंबर से 21 अक्टूबर 2025 तक भरे जाने थे, लेकिन उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोग ने आवेदन की समय-सीमा को बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 [23:00 बजे तक] कर दिया है।

ये भी पढ़े : राजधानी बनी गैस चैंबर, AQI 437 तक पहुंचा, सांस लेना हुआ मुश्किल!

कैसे करें आवेदन?

–सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
–होमपेज पर “Delhi Police Constable Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
–नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
–रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन कर ऑनलाइन फॉर्म भरें।
–सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
–आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले लें।

कुल रिक्तियां

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7565 पदों को भरा जाएगा-

पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 5069 पद
महिला उम्मीदवारों के लिए: 2496 पद

ये भी पढ़े : रूस से 10,000 करोड़ की मिसाइलें खरीदेगा भारत! वायुसेना की ताकत में होगा इजाफा

योग्यता और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिजिकल टेस्ट (PET/PMT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे।

सैलरी स्ट्रक्चर

सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

महत्वपूर्ण सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और किसी भी प्रकार की गलती से बचने के लिए फॉर्म समय से पहले भरें। आवेदन से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट्स एसएससी की वेबसाइट पर समय-समय पर जारी की जाएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें