Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : कर्मचारी, चौकीदार और सन्नाटा… मंडी में नजर नहीं आए किसान

Grain market will remain open

Grain market will remain open

हिसार। Staff, watchmen and silence अनाज मंडी में रात के समय का नजारा चौंकाने वाला रहा। यहां सरकार की ओर से शुरू रात की गेट पास सुविधा, दूसरी ओर जमीनी हकीकत कर्मचारी तैनात रहे, चौकीदार गश्त करता रहा, लेकिन पूरी रात एक भी किसान मंडी नहीं पहुंचा।

रातभर सूना रहा माहौल

देररात किए गए निरीक्षण में मंडी का माहौल सूना रहा। गेट पर एक कर्मचारी तैनात मिला, जो किसानों के आने का इंतजार कर रहा था, लेकिन रात 12 बजे तक कोई भी किसान गेहूं या सरसों लेकर नहीं पहुंचा। मंडी परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। एक चौकीदार डंडा लेकर गश्त करता दिखाई दिया, जबकि कुछ शराबी किस्म के लोग भी मंडी में घूमते नजर आए। विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों के अनुसार, मौसम में बढ़ी नमी और मंडी में किसानों के ठहरने की उचित व्यवस्था का अभाव इस स्थिति की मुख्य वजह है।

मंडी में पसरा रहा सन्नाटा

रात के समय मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। कुछ आगे बढ़ने पर देखा कि एक चौकीदार किसानों और आढ़तियों की फसल को पशुओं से बचाने के लिए डंडा लेकर घूम रहा था। मंडी में रात को गोवंश का जमावड़ा था। चौकीदार गायों को मंडी से बाहर निकालने के लिए डंडा लेकर उन्हें हांक रहा था। कुछ शराब किस्म के आदमी भी वहां घूमते मिले। रात के समय पूरी मंडी की सुरक्षा केवल एक चौकीदार के सहारे चल रही थी।

केवल एक सरसों का ट्रक मंडी से निकला

रात के समय किसान तो फसल लेकर नहीं आए लेकिन एक आढ़ती का सरसों से भरा हुआ ट्रक माल लेकर गोहाना मिल के लिए निकला। गेट पर एंट्री करने वाले कमल ने बताया कि ट्रक का गेट पास जारी हुआ है। रात के समय किसान आने को लेकर उसकी विशेष ड्यूटी लगाई है। बुधवार रात को एक भी किसान नहीं आया है। अब किसान 24 घंटे में कभी फसल लेकर आ सकता है। किसान मंडी में रात तो दूर दिन में ही कम पहुंच रहे-किसानों की गेहूं की फसल मंडी में पड़ी है मगर नमी का बहाना बना कर उनकी फसल को खरीदा नहीं जा रहा है।

ये कहना है किसान नेताओं का

किसान नेता सुरेश कुमार ने कहा कि आढ़ती समर्थन मूल्य से कम में 2,585 रुपये में खरीद रहे हैं। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। किसान को भाव ना मिलने के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। रात को मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसान के लिए ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। किसान नेता महेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी की शेड पर आढ़तियों का है कब्जा किसान रात के समय तो क्या दिन के समय भी फसल लेकर आए तो उसे शेड के नीचे फसल रखने तक की जगह नहीं मिलती है। किसानों के लिए बनाई गई शेड के नीचे आढ़तियों की फसल रहती है। अब किसान अपनी फसल लेकर रात को कहां जाए।

मंडी में रात को है दो चौकीदार तैनात

अनाज मंडी सुपरवाइजर अशोक कुमार ने बताया कि हिसार अनाज मंडी में रात के समय दो चौकीदार तैनात है। यह चौकीदार रात के समय मंडी की सुरक्षा करते हैं। साथ ही मंडी में पशुओं से फसल को बचाने के लिए विशेष ड्यूटी देते हैं। रात के समय अकसर गाय फसल को खा जाती है।

Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी

Also Read : इनेलो का हल्ला बोल, 12 को कैथल मंडी में ट्रैक्टर मार्च

Also Read : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो बहनों की माैत

Exit mobile version