Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाराणसी और लखनऊ में ‘हर घर सोलर अभियान’ चलाएगी प्रदेश सरकार

September 30, 2023

वाराणसी और लखनऊ में ‘हर घर सोलर अभियान’ चलाएगी प्रदेश सरकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर से पूरे माह लखनऊ और वाराणसी में हर घर सोलर अभियान आयोजित करने जा रही है।प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, इस अभियान का उद्देशय़ उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) द्वारा सौर ऊर्जा नीति-2022 के अन्तर्गत निर्धारित 6000 मेगावाट सोलर रूफटॉप संयंत्र के (आवासीय / व्यावसायिक) लक्षय़ की प्राप्ति की दिशा में प्रयास करना है।

यूपीनेडा के निदेशक अनुपम शुक्ला ने बताया कि हर घर सोलर अभियान के अंतर्गत पहला कैम्प लखनऊ के विकास भवन में और वाराणसी में नगर निगम कार्यालय के निकट आयोजित किया जाएगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें