Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्टेनोग्राफरों की प्रोमोशन परीक्षा 25 को, ये है आवेदन की अंतिम तारीख

July 8, 2026

स्टेनोग्राफरों की प्रोमोशन परीक्षा 25 को, ये है आवेदन की अंतिम तारीख

Stenographers’ promotion exam is on 25th : चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सिविल सचिवालय में कार्यरत स्टेनोग्राफरों की पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए विभागीय परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।

दो चरणों में होगा स्टेनोग्राफरों का मूल्यांकन

मुख्य सचिव कार्यालय की केंद्रीय परीक्षा समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 25 जुलाई 2026 को दो चरणों में आयोजित होगी। परीक्षा के माध्यम से पदोन्नति के पात्र स्टेनोग्राफरों का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके लिए दोनों सत्रों का विस्तृत समय भी निर्धारित कर दिया गया है। ये परीक्षा कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक (Junior Scale Stenographer) से बड़े वेतनमान आशुलिपिक (Senior Scale Stenographer) और आशुलिपिक से कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक पद पर पदोन्नति के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा का उद्देश्य योग्य कर्मचारियों का चयन कर उन्हें अगले पद पर पदोन्नत करना है।

आशुलिपिक परीक्षा का पैटर्न जारी

बड़े वेतनमान आशुलिपिक के लिए परीक्षा में कुल 4 डिक्टेशन पैसेज होंगे। इनमें दो अंग्रेजी के 250-250 शब्द और दो हिंदी के 200-200 शब्द के पैसेज शामिल रहेंगे। अंग्रेजी डिक्टेशन 100 शब्द प्रति मिनट और हिंदी 80 शब्द प्रति मिनट की गति से दी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को अंग्रेजी 20 शब्द प्रति मिनट और हिंदी 15 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइप करनी होगी। अगर किसी छात्र की गलतियां 4 प्रतिशत से ज्यादा होती हैं तो उसे परीक्षा में असफल माना जाएगा। वहीं, कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक पद के लिए परीक्षा में 3 डिक्टेशन पैसेज होंगे। इनमें एक अंग्रेजी और दो हिंदी के पैसेज शामिल होंगे।

14 जुलाई तक करें आवेदन, 25 को परीक्षा

अंग्रेजी का 250 शब्द और हिंदी के दोनों पैसेज 200-200 शब्द के होंगे। टाइपिंग की गति अंग्रेजी में 20 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 15 शब्द प्रति मिनट तय की गई है। इस श्रेणी में 8 प्रतिशत से ज्यादा गलती होने पर छात्र परीक्षा में सफल नहीं माना जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक कर्मचारियों को 14 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन सचिवालय स्थापना शाखा-2 में जमा करना होगा। इसके बाद सभी विभागों को पात्र कर्मचारियों के नाम 16 जुलाई तक केंद्रीय परीक्षा समिति को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने संबंधित कर्मचारियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।

Also Read :

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें