Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिनी बस पर पहाड़ से गिरा पत्थर, पर्यटक की मौत

December 28, 2024

मिनी बस पर पहाड़ से गिरा पत्थर, पर्यटक की मौत
Stone Fell on Bus : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से एक पत्थर लुढक़ कर एक मिनी बस पर गिर गया, जिससे एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सिर में आईं गंभीर चोटें-
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मेहर इलाके में हुई, जहां शुक्रवार रात एक एक पत्थर मिनी बस की खिड़की से टकरा गया जिससे बस में बैठी महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं।
घायल अवस्था में ले जाया गया अस्पताल-
उन्होंने बताया कि घायल महिला को रामबन के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जम्मू से रामबन जा रही थी बस-
मिनी बस जम्मू से रामबन जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रूबी अग्रवाल के रूप में की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें