Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में जोरदार धमाका, भाभी और ननद जिंदा जलीं, मौत

August 27, 2023

शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में जोरदार धमाका, भाभी और ननद जिंदा जलीं, मौत

बिहारः मुजफ्फरपुर में शनिवार की देर रात एक शॉर्ट सर्किट से एक घर में रखा फ्रिज अचानक विस्फोट कर गया। इस हादस में भाभी और ननद जिंदा जलने से मौत हो गई। दोनों लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना देवरिया थाना क्षेत्र के डुमरी परमानंदपुर गांव की बताई जा रही है। शनिवार की रात करीब एक बजे यह हादसा हुआ। जब तक कुछ समझ पाते ननद और भाभी दोनों की जान चली गई थी। इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ। जानकारी के अनुसार तीन महीने पहले ही रीता की शादी नीरज के साथ हुई थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार घर में रखा अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि देवरिया थाना क्षेत्र में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फ्रिज ब्लास्ट हुआ है जिसमें एक महिला और एक लड़की की जान चली गई है। अभी तक परिजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें