Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सब इंस्पेक्टर ने Dream11 पर बनाई टीम और जीते डेढ़ करोड़ रुपए, अब फंसे मुसीबत में…जानिए पूरा मामला

October 13, 2023

सब इंस्पेक्टर ने Dream11 पर बनाई टीम और जीते डेढ़ करोड़ रुपए, अब फंसे मुसीबत में…जानिए पूरा मामला

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे में पिंपरी चिंचवड पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सब इंस्पेक्टर सोमनाथ जेंदे ने ऑनलाइन फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम इलेवन (Dream 11) ऐप पर टीम बनाई थी और डेढ़ करोड़ रुपये जीते थे। जहां इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद सोमनाथ काफी खुश थे वहीं अब उनके लिए यह पैसे मुसीबत बन गए हैं। पुलिस महकमेके बड़े अफसरों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही इस मामले की शिकायत सरकार तक पहुंच गई है।

 

जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर सोमनाथ झेंडे ने बताया था कि वे बीते करीब 2-3 महीने से ड्रीम इलेवन (dream eleven) पर टीम बनाकर फैंटेसी क्रिकेट (fantasy game) में किस्मत आजमा रहे थे।बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में तीन टीमें बनाकर उन्होंने किस्मत आजमाई तो सोमनाथ की दूसरी टीम रैंक वन पर रही। सोमनाथ ने मोबाइल पर देखा कि उनकी टीम पहले नंबर पर है और वे डेढ़ करोड़ रुपअ जीत चुके हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन उनकी यह खुशी अब उनके गले की फांस बन गई है।

 

सब इंस्पेक्टर सोमनाथ के डेढ़ करोड़ रुपए जीतने का मामला पुलिस महकमे के साथ ही सरकार तक पहुंच चुका है। पुलिस अफसर इस मामले की जांच कर रहे हैं कि किसी सरकारी अधिकारी को इस तरह के गेम खेलने की इजाजत होती है या नहीं। इस मामले को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सतीश माने ने कहा कि जांच के बाद जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर पुलिस उप निरीक्षक सोमनाथ झेंडे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में भाजपा के स्थानीय नेता अमोल थोरात ने सीधे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से शिकायत की है कि सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

 

थोरात का आरोप है कि सब इंस्पेक्टर सोमनाथ झेंडे ने पुलिस की वर्दी में ऑन-ड्यूटी ऑनलाइन गेमिंग से पैसे कमाए और इतना ही नहीं वे वर्दी में ही मीडिया के सामने आए और युवाओं को भी इस तरह के गेम खेलने को लेकर प्रोत्साहित किया, जोकि एक गलत संदेश है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें