Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

बारिश का करंट : सब स्टेशन ठप, गांवों की बिजली गुल

July 9, 2026

बारिश का करंट : सब स्टेशन ठप, गांवों की बिजली गुल

Substations down, power outages in villages : फरीदाबाद। लगातार हो रही बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। जलभराव के कारण सेक्टर-64 स्थित बिजली सब स्टेशन ठप हो गया, जिससे आधा दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए। रात से बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली नहीं तो पानी भी नहीं

बिजली नहीं होने से पेयजल आपूर्ति भी पूरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे ग्रामीणों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। लगातार जारी बारिश और सब स्टेशन में आई तकनीकी खराबी के चलते बुधवार दिनभर भी बिजली बहाल होने की संभावना कम बताई जा रही है। प्रभावित गांवों में मलेरना, साहूपुरा, सुनपेड़, सागरपुर, डीग, डीग माजरा और प्रहलादपुर शामिल हैं, जहां हजारों उपभोक्ता पूरी रात बिना बिजली के रहे। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने और वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

कुछ देर में इनवर्टर हो गए ठप

वर्षा से खेतों में जलभराव होने से किसान धान रोपाई कर रहे हैं। वर्षा से खेतों में जलभराव होने से बेल की सब्जी घीया , तोरई, करेला, खीरा, टिंडे, पेठा, परमल में नुकसान हो सकता है। ग्रामीण रूप सिंह, श्याम सिंह का कहना है कि पूरे वर्ष बिजली विभाग मरम्मत के नाम आए दिन कटौती करता रहता है। फिर भी मामूली सी तेज हवा और वर्षा होने पर लाइन व सब स्टेशन ठप हो जाते हैं। अधिकारियों को बिजली काटने मात्र बहाना चाहिए। लोगों को चाहे कितनी परेशानी क्यों न उठानी पड़े। बिजली कटौती होने के बाद भी बिल हजारों में आता है।

दिन में होगा सब स्टेशन पर काम

ऊंचा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अधिकारी दिनेश कुमार का कहना है कि लगातार वर्षा होने से सेक्टर-64 का सब स्टेशन रात से ठप पड़ा है। सब स्टेशन को ठीक करने का काम दिन में किया जाएगा। उसके बाद ही बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें